फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man who came to pick up his wife was beaten up by his in-laws

Shamli News: पत्नी को लेने पहुंचे युवक से ससुराल में मारपीट

Sun, 15 Jan 2023 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
A young man who came to pick up his wife was beaten up by his in-laws
कैराना। पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचे युवक के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह के गांव बुढनपुर निवासी मिंटू की शादी गांव कंडेला निवासी युवती के साथ हुई थी। किसी कारणों के चलते पिछले तीन महीने से मिंटू की पत्नी अपने मायके कंडेला में रह रही है। रविवार को मिंटू अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि ससुरालियों ने मिंटू के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में परिजन घायल मिंटू को लेकर कोतवाली पहुचे। पुलिस ने घायल का मेडिकल करा कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद

लापता दो सगी बहनों सहित तीन किशोरी पुलिस ने की बरामद
कैराना। दो माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दो सगी बहनों सहित तीन किशोरियों को पुलिस ने बरामद कर लिया। महिला पुलिस बरामद किशोरियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गत 15 नवंबर को क्षेत्र के गांव पंजीठ स्थित अलखैर कॉलोनी से दो सगी बहनों सहित तीन किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। मामले में एक किशोरी के दादा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने लापता तीनों किशोरियों को कांधला तिराहे से बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तीनों किशोरियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही तीनों का मेडिकल और बयान दर्ज कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed