{"_id":"681274c4527b9f30960f2af4","slug":"a-young-man-was-injured-after-falling-from-a-train-near-silawar-railway-underpass-shamli-news-c-26-1-sal1002-141145-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सिलावर रेलवे अंडरपास के निकट ट्रेन से गिरकर युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सिलावर रेलवे अंडरपास के निकट ट्रेन से गिरकर युवक घायल
विज्ञापन
- परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, टपरी से जयपुर जाने के लिए घर से निकला था युवक
शामली। सिलावर रेलवे अंडरपास के निकट ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि वह जयपुर जाने के लिए घर से निकला था।
क्षेत्र के गांव सिलावर के कुछ ग्रामीण अपने खेतों पर जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें रेलवे अंडरपास पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन मास्टर को दीप स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। घायल के भाई शावेज निवासी गांव मानकमऊ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ने घायल का नाम जावेद बताया। उसने बताया कि जावेद टपरी से जयपुर जाने के लिए घर से निकला था। किसी अनजान व्यक्ति ने उन्हें सिलावर अंडरपास के निकट ट्रेन से गिरकर घायल होने की जानकारी दी थी।