फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man was attacked with an axe while running, the incident was captured on CCTV

Shamli News: दाैड़ा-दाैड़ाकर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Mon, 28 Apr 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with an axe while running, the incident was captured on CCTV
झिंझाना। चौसाना क्षेत्र के गांव टोडा में पुताई का काम करने वाले युवक सरफराज पर गांव के गौतम ने कुल्हाड़ी से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल और आरोपी अलग-अलग वर्ग से होने के कारण गांव में तनाव है। जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी का कहना है कि घायल युवक ने कुछ दिन पहले आरोपी के परिवार की महिला को लेकर टिप्पणी कर दी थी। इसी के चलते हमला किया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सरफराज केरल में रंगाई पुताई का काम करता है। ईद पर वह घर आया था और चौसाना में मकान बनवा रहा है। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सरफराज घर के निकट रोशन कश्यप के चबूतरे पर बैठकर राजमिस्त्री के आने का इंतजार कर रहा था। उसी समय गांव का गौतम ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां आया और कुल्हाड़ी से सरफराज पर हमला कर दिया। सरफराज कुछ समझ पाता गौतम ने एक के बाद एक वार करने शुरू कर दिए। गौतम ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सरफराज जान बचाकर भागता रहा और आरोपी उसके पीछे दौड़ता रहा। शोर शराबा सुनकर लोग जमा होने लगे तो आरोपी भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ऊन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गर्दन से रक्तस्राव होने के कारण घायल की हालत नाजुक बनी है। आरोपी और घायल युवक अलग-अलग दो वर्गों से होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। इसे देखते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल सरफराज के परिजनों का आरोप है कि आरोपी 26 लोगों को मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी पक्ष से उन्हें धमकियां मिल रही है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। हालांकि तहरीर में इसका जिक्र नहीं है। एसपी रामसेवक गौतक का कहना है कि आरोपी द्वारा 26 लोगों को मारने की धमकी का मामला जानकारी में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल के पिता इकबाल की तहरीर पर आरोपी गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रामसेवक गौतम का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि घायल युवक ने आरोपी के परिवार की महिला के बारे में कुछ दिन पहले टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed