फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man returning after giving rice to his aunt died in an accident

Shamli News: बुआ के यहां भात देकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 05 Feb 2023 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
A young man returning after giving rice to his aunt died in an accident
- मारुति वैन से बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव राझड में बुआ के यहां से भात देकर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की मारुति वैन से आमने-सामने की जोरदार भिडंत में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को शामली के अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मुजफ्फरनगर के खतौली के मोहल्ला यमुना विहार निवासी हर्षित पुत्र सहंसरपाल अपने साथी देवेंद्र पुत्र कालूराम व अन्य परिजनों के साथ गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव राझड़ में रहने वाली अपनी बुआ के बेटे गौरव पुत्र रामपाल के यहां भात लेकर आया था। देर शाम हर्षित व देवेंद्र बाइक पर सवार होकर वापस खतौली के लिए रवाना हुए। पेलखा व मालैंडी गांव के बीच शामली की ओर से आ रही एक मारुति वैन से उनकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान वैन में सवार लोग मौके से फरार हो गए। आसपास काम कर रहे किसानों ने मामले की जानकारी गढ़ीपुख्ता पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी हर्षित के परिजनों को दी। पुलिस ने वैन को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के संबंध में घायल देवेंद्र के पिता कालूराम ने गढ़ीपुख्ता थाने पर अज्ञात वैन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वैन चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह समारोह में छाया मातम
गढ़ीपुख्ता। पेलखा व मालैंडी के बीच हुई दुर्घटना में हर्षित की मौत व देवेंद्र के गंभीर घायल होने की जानकारी मिलते ही राझड़ गांव में विवाह समारोह की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। हर्षित का शव देखकर महिलाओं की हालत खराब हो गई। पुलिस ने किसी प्रकार उन्हें शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed