फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A worker sleeping at home was bitten by a snake, but his life was saved due to alertness.

Shamli News: घर में सो रहे मजदूर को सांप ने डसा, सजगता से बची जान

Tue, 30 Sep 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A worker sleeping at home was bitten by a snake, but his life was saved due to alertness.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा निवासी तोशीम (26) को चारपाई पर सोते हुए सांप ने डस लिया। वह खेतों में मजदूरी का कार्य करता है। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से 108 एंबुलेंस से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। परिजनों की सजगता के चलते युवक की जान बच गई। तोशीम रविवार रात को घर में चारपाई पर सो रहा था। सुबह करीब पांच बजे जहरीले सांप ने उसके बांये हाथ के अंगूठे पर डस लिया। सांप के डसते ही उसे दर्द हुआ और उसकी आंख खुल गई। शोर मचाय तो परिजनों को सांप दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद वह गुम हो गया। परिजनों के तलाश करने पर सांप का पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन बिना देरी किए तोशीम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने पीड़ित को 108 की एंबुलेंस से मेरठ मेडिकल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अब तोशीम की हालत में सुधार है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि सर्पदंश के मामले में पीड़ित को जल्द नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। जिला अस्पताल और सीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed