फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A worker died after coming into contact with a high-tension power line.

Shamli News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

Fri, 26 Dec 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 26 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A worker died after coming into contact with a high-tension power line.
शामली। शहर के बधेव रोड स्थित निर्माणाधीन दुकानों के करीब से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जिला बदायूं निवासी श्रमिक राजेश कुमार (22) की मौत हो गई। आदर्श मंडी पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माैत की सूचना श्रमिक के घर पुलिस ने दे दी है।
विज्ञापन

शहर के बधेव रोड स्थित गांव मुंडेट के निकट दुकानों और मकान का निर्माण चल रहा है। मकान और दुकान पर लिंटर लगाने के लिए बृहस्पतिवार को पानीपत से श्रमिक बुलाए गए थे। मशीन से लिंटर डालने का काम चल रहा था। दोपहर दो बजे जब लिंटर आधा डाला गया था तो उसी समय बदायूं निवासी श्रमिक राजेश कुमार करीब से जा रही 33 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

करंट लगने से श्रमिक दूर जाकर गिरा। इस दाैरान वह बुरी तरह से झुलस गया। करंट लगते ही माैके पर अफरातफरी मच गई। अन्य श्रमिकों ने किसी तरह राजेश को छत से नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राजेश मूल रूप से जिला बदायूं के गांव सहजनी थाना सिविल लाइन के निवासी थे। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed