फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A woman has committed suicide by eating sulfas in a village of Shamli after blamed of theft

शामली: चोरी का आरोप सहन न कर सकी महिला, सल्फास खाकर दी जान, पति ने चार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 21 Sep 2023 05:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Sep 2023 05:11 PM IST
सार

Shamli News : शामली में एक महिला चोरी का आरोप सहन न कर सकी। महिला ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। इस मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
A woman has committed suicide by eating sulfas in a village of Shamli after blamed of theft
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में झिंझाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर में पड़ोसियों द्वारा बछिया चोरी का आरोप लगाने से आहत होकर महिला ने सल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति द्वारा गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


बुधवार की देर रात मुरसलीन पुत्र कामिल निवासी गांव खंद्रावली हाल निवासी गांव गुज्जरपुर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही तौसीद पुत्र ताहिर की एक सप्ताह पूर्व कोई बछिया चोरी कर ले गया था, जिसको लेकर तौसीद और तीन अन्य ने पत्नी अफसाना पर चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी थी। आरोप है कि उसके बाद से पत्नी गुम रहने लगी थी और परेशान थी।

विज्ञापन

वहीं, चोरी के आरोप से आहत होकर अफसाना ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत के चलते अफसाना को मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।

यह भी पढ़ें: सीसीएसयू में सुसाइड: बेहद हसमुख था प्रशांत, रात को दोस्तों संग की मस्ती फिर सुबह चुन ली मौत, साथी गुमसुम

गुरुवार को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मां से हुई थी आखिरी बार बात: कहा था- सब कुछ ठीक है, फिर सबको क्यों रुला गया बीटेक का छात्र, सदमे में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed