फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A woman created a ruckus during the Sampoorna Samadhan Diwas on suspicion of being a BangladeshiA woman created a ruckus during the Sampoorna Samadhan Diwas on suspicion of being a Bangladeshi

Shamli News: बंगलादेशी होने के शक पर महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में किया हंगामा

Tue, 19 Aug 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A woman created a ruckus during the Sampoorna Samadhan Diwas on suspicion of being a BangladeshiA woman created a ruckus during the Sampoorna Samadhan Diwas on suspicion of being a Bangladeshi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। ओडिशा निवासी बबीता सोमवार को अपने पुत्र गौरव के साथ शामली कलक्ट्रेट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं। पीड़िता ने अपने और बेटे को कैंसर पीड़ित बताकर दिल्ली में इलाज कराने के लिए मदद की गुहार लगाई। पीड़िता ने बंग्लादेशी का शक जताने पर हंगामा किया। किसी तरह उसे शांत कराया गया।
डीएम,एसपी को ओडिशा की महिला बबीता ने अवगत कराते हुए कहा कि वह कैंसर से पीड़ित है। मेलों में लगने वाले मौत के कुएं में कार्य कर जीवन यापन करती थी। उसके साथ-साथ उसका बेटा गौरव भी कैंसर से ग्रस्त हो गया। जिला अस्पताल में पुत्र को दिखाया, लेकिन वहां से भी उनको गंभीर बीमारी के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अब वह दिल्ली जाकर पुत्र का इलाज कराना चाहती है, लेकिन उसके पास पैसा नहीं है।
विज्ञापन

एसपी ने महिला से आधार कार्ड मांगा तो महिला आधार कार्ड नहीं दिखा सकी। जिस पर उसके बंगलादेशी होने का पुलिस को शक हुआ तो उसके कागजात की जांच पड़ताल भी की गई। जिस पर महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का कहना था कि एक तो उसे मदद नहीं दी जा रही, दूसरा उस पर बंग्लादेशी होने का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि जांच के बाद महिला के पास ओडिशा के मयूर नगर का प्रमाण पत्र मिला है। डीएम अरविंद कुमार सिंंह ने बताया कि महिला बंग्लादेश की रहने वाली नहीं है। वह इलाज के लिए मदद की गुहार लगा रही थी। बाद में डीएम के अनुरोध पर कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने खुद ही रुपया एकत्रित कर महिला को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed