{"_id":"68a379a2aa88986f4d0e5c1a","slug":"a-widow-woman-who-went-to-the-farm-to-collect-fodder-died-of-snake-bite-shamli-news-c-26-1-smrt1048-147834-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खेत पर चारा लेने गई विधवा महिला की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खेत पर चारा लेने गई विधवा महिला की सर्पदंश से मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सर्पदंश से पीड़ित महिला बोहती। संवाद
- फोटो : मथुरा
- सर्पदंश पीड़ित महिला समेत दो लोगों की परिजनों की सजगता से बची जान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कांधला/गढ़ीपुख्ता। कांधला क्षेत्र के गांव नानूपुरी में खेत पर चारा लेने गई गुड्डी देवी (40) को सांप ने डस लिया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। उधर, परिजनों की सजगता के चलते सर्पदंश से पीड़ित महिला समेत दो लोगों की जान बच गई। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एंटी स्नेक वेनम मिलने पर उनकी हालत में सुधार आया।
कांधला क्षेत्र के गांव नानूपुरी निवासी गुड्डी देवी सोमवार सुबह रोज की तरह खेत पर चारा लेने गई थी। देवर सोनू ने बताया कि खेत पर झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोनू ने बताया कि गुड्डी के पति की बीमारी के चलते दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वह किसानों के खेत पर मजदूरी करके दो बेटी व दो बेटों की परवरिश कर रही थी। महिला की मौत से बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से उनके पालन पोषण की समस्या बन गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई और परवरिश हो सके।
उधर, जिला मुजफ्फरनगर के भौंराखुर्द निवासी बोहती देवी को रविवार रात करीब डेढ़ बजे सोते समय दाहिने हाथ में सांप ने डस लिया। उसे हाथ में तेज दर्द हुआ। उनके पति जोगेंद्र ने बताया कि वे रात में ही गांव के निजी चिकित्सक के पास पहुंचे तो उसने बिना देरी किए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद कार से आधे घंटे में जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन मिलने पर महिला की हालत में सुधार आया। चिकित्सकों ने महिला को खतरे से बाहर बताया।
विज्ञापन
इनके अलावा गांव भनेड़ा उददा में गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पर सात अगस्त से मंदिर कमेटी के सदस्य पुजारी प्रताप राणा खड़ी जोत व धुना चला रहे थे। 14 अगस्त की रात दो बजे फर्श पर लेटे प्रकाश राणा को एक सर्प ने डस लिया। कमेटी के अन्य सदस्यों ने सांप को मंदिर से भगा दिया। सांप के डसने से प्रकाश राणा की तबियत बिगड़ने लगी।
उनके भाई जनक राणा ने बताया कि वे प्रताप को मंदिर से घर ले आए थे। तबियत और खराब होने पर उन्हें शामली में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं आने पर परिजन उन्हें पानीपत के निजी अस्पताल ले गए, जहां वे आईसीयू में भर्ती हैं। भाई जनक राणा ने बताया कि प्रकाश की हालत में सुधार है।
- एंटी स्नेक वेनम से अब तक 35 मरीजाें की बची जान
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सर्पदंश की घटना एक गंभीर चिकित्सा आपातकाल है। यदि किसी को सांप ने डस लिया है, तो तुरंत 108 (एंबुलेंस) पर कॉल करें या नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला संयुक्त चिकित्सालय पर जाएं और इलाज कराएं। सांप के डसने के बाद पीड़ित व्यक्ति को शांत रहने और घबराने से बचने में मदद करें। डसे गए अंग को स्थिर रखें और इसे हिलाने से बचें। जहर को फैलने से रोकने के लिए पट्टी बांधने से बचें। सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, लेकिन उसकी तस्वीर लेने या उसका वर्णन करने का प्रयास करें, क्योंकि यह डॉक्टर को यह जानने में मदद कर सकता है कि सांप किस प्रजाति का था। सीएमओ ने बताया कि जनपद में इस वर्ष 2025 में सर्पदंश से पीड़ित 35 मरीजों की जान एंटी स्नेक वेनम से बचाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला संयुक्त चिकित्सालय पर सर्पदंश का निशुल्क उपचार उपलब्ध है।

जिला अस्पताल में भर्ती सर्पदंश से पीड़ित महिला बोहती। संवाद- फोटो : मथुरा