फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A vicious person cheated a youth of Rs 1.39 lakh

Shamli News: शातिर ने युवक से ठगे 1.39 लाख रुपये

Sun, 05 Jan 2025 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
A vicious person cheated a youth of Rs 1.39 lakh
झिंझाना। बेहड़ा निवासी राहुल शर्मा के खाते से साइबर ठग ने 1.39 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

गांव बेहड़ा निवासी राहुल ने चौकी पर दी तहरीर में बताया कि उसके पास एक नंबर से कॉल आया। कॉलर ने दावा किया कि उसने राहुल के खाते में एक लाख रुपये डलवाए हैं और राशि वापस करने का अनुरोध किया।

कॉल करने वाले की बातों में आकर राहुल ने 50 हजार और 40 हजार दो बार ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पांच हजार और चार हजार भी उसी नंबर पर भेजे गए।
आठ नवंबर को उसे फिर से कॉल आया, जिसमें ठग ने 80 हजार खाते में डालने की बात कही और उसे 20-20 हजार की दो किस्तों में एक अन्य नंबर पर भेजने के लिए कहा। राहुल ने फिर राशि ट्रांसफर कर दी, जिसके बाद उनका एसबीआई बैंक खाता ब्लॉक हो गया तथा एक लाख 39 हजार पीड़ित के खाते से चले गए। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed