{"_id":"686c1c877b171a672b016cc9","slug":"a-tractor-going-at-high-speed-overturned-driver-died-shamli-news-c-26-1-sal1002-145250-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
शामली। शहर में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर वर्मा मार्किट के सामने मोड़ पर तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक हामिद (30) की मौत हो गई।
रविवार देर रात एक ट्रैक्टर वीवी इंटर कॉलेज रोड से होते हुए धीमानपुरा की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर की गति तेज गति होने के कारण वर्मा मार्किट के सामने मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे चालक दब गया। पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और सीएचसी शामली में ले गए।
सीएचसी में चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। चालक की पहचान हामिद निवासी गांव बड़ा कुंडा थाना गंगोह जिला सहारनपुर के रूप में हुई। बताया गया है कि चालक रेलपार में निर्माण कार्य के लिए किराये पर सामान ढुलाई के लिए ट्रैक्टर चलाता था। वह बाजार में रात को किसी काम से आया था और वापस रेलपार जा रहा था। पुलिस की सूचना पर रात में परिजन शामली पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को ले गए। परिजनों ने पुलिस में अभी कोई तहरीर नहीं दी है।