{"_id":"627ff6c537ef13265056fbac","slug":"a-total-of-7387-cases-were-disposed-of-in-the-national-lok-adalat-shamli-news-mrt588622730","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 7387 वाद का निस्तारण कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 7387 वाद का निस्तारण कराया
विज्ञापन
कैराना में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान निरीक्षण करते जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य व अन्य न?
- फोटो : SHAMLI
कैराना। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश-परिवार न्यायालय ने 23 मामले, अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) न्यायालय ने 2 मामले, अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कैराना ने 307 मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने 581 मामले, सिविल जज सीनियर डिवीजन कैराना न्यायालय ने 526 मामले, सिविल जज सीनियर डिवीजन शामली न्यायालय ने 38 मामले, सिविल जज जूनियर डिवीजन शामली ने 514 मामले व न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली न्यायालय ने 235 मामलों का निस्तारण कराया। जनपद के समस्त न्यायालयों में कुल 2224 वाद का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि करीब 37.63 लाख रुपये वसूल किए गए। राजस्व न्यायालयों में कुल 4744 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक व दूर संचार निगम से संबधित प्री लिटीगेशन 419 वाद का निस्तारण किया गया जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशी 5.83 करोड़ रुपये वसूल किए गए। 40 सिविल वादो और 11 एनआई एक्ट का निस्तारण किया गया। न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन कैराना ने 12 मूलवादों व 11 एनआई एक्ट का भी निस्तारण किया। जिसमें 6 मामले लगभग 5 सालों से लंबित थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में 549 ई-चालान का भी निस्तारण कराया गया।
दो दंपती में कराया समझौता
परिवार न्यायालय शामली में वर्षो से दो दंपती परिवार के बीच मुकदमा चल रहा था। वहीं शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में खालिद व उसकी पत्नी नूरनिशां और नाजिम व उसकी पत्नी रेशमा के बीच सुलह समझौता करा दिया। दोनों दंपती ने एक दूसरे के गले में माला डाल कर खुशियां मनाई।