{"_id":"5ab7f3ce4f1c1b21578b68d6","slug":"a-safe-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित माहौल देकर बदली तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित माहौल देकर बदली तस्वीर
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गन्ना विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि एक साल में आमजन को सुरक्षित माहौल देकर प्रदेश की तस्वीर बदली। युवाओं को रोजगार के अवसर दिए गए हैं, उद्योगों को प्रोत्साहन दिया गया है। रिकार्ड तोड़ गन्ना उत्पादन होने के बावजूद गन्ना मूल्य भुगतान पहले से कई गुना ज्यादा किया गया है।
प्रदेश सरकार का एक साल पूर्ण होने पर रविवार को शामली में भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी परिसर में तीन दिवसीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 19 मार्च तक प्रदेश के किसानों को 27 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य दिलाया, सात लाख युवाओं को रोजगार का प्रशिक्षण दिया, एक हजार करोड़ रुपये स्टार्ट अप इंडिया में दिया गया, पश्चिमी यूपी के मेरठ और आगरा सहित कई जिलों में आईटी पार्क के लिए प्राविधान किया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में लोग डरे सहमे रहते थे, लेकिन अब जनता सुरक्षित माहौल में रहती है।
विज्ञापन
वहीं, शामली जिले के बारे में उन्होंने कहा कि बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने अच्छा माहौल दिया है। प्रदेश सरकार ने जिले के किसानों का 272 करोड़ रुपये ऋण माफी की गई, 127 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया। अकेले विकास प्राधिकरण ने ही पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई। दिल्ली- यमुनोत्री हाइवे की एनओसी दी गई और इस मार्ग को गड्ढामुक्त करने के लिए नौ करोड़ 50 लाख रुपये दिए। वहीं, हथछोया से लेकर सहारनपुर सीमा तक नहर पटरी को पक्का किया जाएगा।
शामली में जिला न्यायालय की स्थापना के लिए धनराशि आवंटन के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। तीन राजकीय इंटर कालेज, नए बिजलीघरों की स्थापना कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि शामली में जिला स्तरीय रोजगार मेला लगाकर युवाओं को रोजगार दिलाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन और बेहतर करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी ब्लाक स्तर पर शिविर लगाएं।
वहीं, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि एक साल, नई मिसाल इसलिए है, क्योंकि पूर्व की सरकारें ऐसा कोई प्रभावी कदम नहीं उठा सकीं। योजनाओं का लाभ आमजन तक नहीं पहुंच पाता था, लेकिन भाजपा ने करके दिखाया है कि सरकार की योजनाएं आम जनता के लिए हैं। चाहे गरीब लोगों के लिए आवास योजना या फिर अन्य योजनाएं, सभी में पात्रों को लाभ दिलाया जा रहा है।
इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिह ने मेले में आए लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, सीडीओ रेणू तिवारी, डीडीओ बलराम कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, अजय संगल, उद्यमी जेके जैन, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, राजन बत्रा, हरवीर मलिक, रामजीलाल कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अजयबाबू शर्मा ने किया।