{"_id":"67223e02a79b3e9e8f0a3c71","slug":"a-report-has-been-filed-against-five-people-including-the-husband-for-harassing-a-woman-shamli-news-c-26-1-smrt1048-130972-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला का उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला का उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 31 Oct 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
शामली। महिला ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव लांक निवासी मुनेश उर्फ मुन्नी ने महिला थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया उसकी शादी जिला बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव रंछाड़ निवासी विनीत के साथ 26 मार्च 2023 में हुई थी। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वाले शादी के बाद से खुश नहीं रहते थे और उसे जान से मारने की धमकी देकर विनीत की दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए मारपीट करते थे। उसके परिवार वालों ने उसकी ससुराल वालों को कई बार समझाया लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके आ गई।
चार जुलाई को वह अपनी ससुराल गई तो वहां पर किसी ने उससे बात नहीं की। आरोप है कि उसके पति विनीत, सास बोबी, ससुर शौदान, ननद मधु व नेहा ने उसके साथ मारपीट की और दुपट्टे से गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की, जिसमें वह बेहोश हो गई। ससुराल वाले उसे मरा समझकर चले गए। रात में होश आने पर उसने डायल 112 व परिजनों को जानकारी दी। तब से वह अपने मायके में रह रही है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।