फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A rally of postal devotees gathered, the city struggled with traffic jam

Shamli News: उमड़ा डाक कांवड़ियों का रैला, जाम से जूझता रहा शहर

Wed, 23 Jul 2025 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 23 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A rally of postal devotees gathered, the city struggled with traffic jam
शामली। त्रियोदशी का जल शुरू होते ही डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा। बम-बम भोले के जयघोषों से शहर गूंज गया। शहर शिवमय हो गया हो। सुबह से ही डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी थी। दोपहर तक मुजफ्फरनगर रोड, कैराना रोड, शिव चौक सहित शहर के सभी मुख्य मार्गों पर कांवड़ियों का हुजूम दिखा।
विज्ञापन

डाक कांवड़ियों की भारी संख्या और शहर के बीचों-बीच से निकलते रूट के चलते शिव चौक, बनत तिराहा, मुजफ्फरनगर रोड व कैराना रोड पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। सोमवार देर रात से मंगलवार रात तक शहर में कई बार ट्रैफिक पूरी तरह बाधित रहा।चार पहिया और दो पहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।शहर के शिव चौक, बनत तिराहा व झिंझाना रोड पर आकर्षक झांकियां सजी हुई थीं, जिनमें भगवान शिव, माता पार्वती आदि की झांकी शामिल थीं। जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसपी रामसेवक गौतम ने दिनभर शहर में भ्रमण कर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस के जवान, होमगार्ड व यातायात विभाग के कर्मचारी लगातार सक्रिय दिखे और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed