फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A police officer took a bribe of one crore rupees for an encounter; a video of gangster Feroz Khan goes viral

Shamli News: पुलिस अधिकारी ने एनकाउंटर के लिए एक करोड़ की सुपारी ली, गैंगस्टर फिरोज खान का वीडियो वायरल

Tue, 30 Dec 2025 11:35 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 11:35 PM IST
सार

शामली के गैंगस्टर फिरोज खान का मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें फिरोज ने पुलिस अधिकारियों पर एनकाउंटर के लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी लेने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी एनपी सिंह का कहना है कि फिरोज खान अपनी वीडियो वायरल कर लोगों को भ्रमित कर सहानुभूति लेना चाहता है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A police officer took a bribe of one crore rupees for an encounter; a video of gangster Feroz Khan goes viral
गैंगस्टर फिरोज खान ने वायरल की वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के झिंझाना निवासी गैंगस्टर फिरोज खान का मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में फिरोज खान ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एनकाउंटर के लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी लेने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रशासन ने छह दिन पहले गैंगस्टर फिरोज खान की करीब 30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर अपने बोर्ड लगा दिए थे। इसे लेकर फिरोज खान का वीडियो सामने आया है। वीडियो में फिरोज खान ने कहा कि उस पर फर्जी गैंगस्टर लगाई गई। गैंगस्टर के मुकदमे में इलाहाबाद न्यायालय से उसकी गिरफ्तारी पर स्टे है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन ने उसकी प्रॉपर्टी कुर्क कर अपने बोर्ड लगा दिए।

विज्ञापन


 

डीआईजी पर एक करोड़ की सुपारी लेने का लगाया आरोप

गैंगस्टर फिरोज खान ने दूसरे मंडल के एक डीआईजी का नाम लेते हुए कहा कि उन पर एक करोड़ रुपये की सुपारी जा चुकी है। पुलिस-प्रशासन उसका एनकाउंटर की चाह रख रहा है। इससे पहले भी कई बार सुपारी दी गई, लेकिन मिशन में फेल रहे। फिरोज का कहना है कि पुलिस स्टाफ न्यायालय के स्टे को नहीं मानता और कहता है कि जब तक कोर्ट कचहरी देखेंगे तब तक दीवार से चिपका देंगे। उन्होंने कहा कि अगर उसके साथ कोई हादसा होता है तो उसके जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन के अधिकारी होंगे। उसने कहा कि स्टे के बाद भी अगर उसे परेशान किया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। यह आत्महत्या नहीं होगी बल्कि यह अधिकारियों को सजा दिलाने के लिए उसकी मजबूरी होगी। वीडियो में अधिकारियों के नाम लिखा पर्चा और स्टे की कॉपी दीवार पर लगी होना दिखाया। वीडियो में कमरे की छत के कुंडे में रस्सी भी बंधी हुई दिखाई दे रही है।


वीडियो वायरल कर लोगों को भ्रमित करना चाहता है फिरोज

इस संबंध में एसपी एनपी सिंह का कहना है कि यदि फिरोज की गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश पारित हुआ है तो आदेश की सत्यापित प्रति संबंधित कार्यालय/विवेचक को नियमानुसार उपलब्ध कराए। एसपी का कहना है कि वीडियो वायरल कर फिरोज ने लोगों को भ्रमित कर सहानुभूति प्राप्त करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा और उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगी।

शामली के गैंगस्टर फिरोज खान का मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें फिरोज ने पुलिस अधिकारियों पर एनकाउंटर के लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी लेने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी एनपी सिंह का कहना है कि फिरोज खान अपनी वीडियो वायरल कर लोगों को भ्रमित कर सहानुभूति लेना चाहता है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed