फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A path was made by pouring soil into the pond

Shamli News: तालाब में मिट्टी डालकर बना दिया रास्ता

Sun, 14 Jan 2024 02:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 14 Jan 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
A path was made by pouring soil into the pond
झिंझाना के सलारा तालाब में डाली गई मिट्टी। संवाद
झिंझाना। अवैध रूप से कॉलोनी काट रहे प्रॉपर्टी डीलर द्वारा तालाब में मिट्टी भराव कर कॉलोनी के लिए रास्ता बना रहा था। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी भराव कार्य को बंद कराया। एसडीएम कैराना द्वारा मामले की जांच करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मोहल्ला सलारा स्थित तालाब पर ट्रैक्टर ट्राॅली द्वारा अवैध रूप से मिट्टी भराव कर रास्ता बनाने का कार्य किया जा रहा था। जिसकी शिकायत जमालपुर ग्राम पंचायत के प्रधान बबलू कश्यप ने कैराना एसडीएम स्वप्निल यादव से की। जिस पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तालाब में मिट्टी डाल रहे ट्रैक्टर ट्राॅली संचालकों को रोक दिया तथा प्रॉपर्टी डीलर को अपनी कॉलोनी की दीवार को बंद करने को कहा।
विज्ञापन

एसडीएम कैराना स्वप्निल यादव ने बताया कि तालाब की जांच की जाएगी। अगर तालाब मूल स्वरूप में नहीं है तो उसे खुदवाकर मूल स्वरूप में लाया जाएगा। जो भी विधिक कार्रवाई हो की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed