फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A mountain of garbage is being built in the hope of disposal

निस्तारण की आस में बन रहा कूड़े का पहाड़

Sat, 05 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
A mountain of garbage is being built in the hope of disposal
शामली में भैंसवाल रोड पर डंपिंग ग्राउंड में लगा कूड़े का अंबार। - फोटो : SHAMLI
निस्तारण की आस में बन रहा कूड़े का पहाड़
विज्ञापन

शामली। शामली में कूड़ा निस्तारण न होना पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बना है। कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध से हर समय वातावरण दूषित होता रहता है। कागजों में योजनाएं बन रही हैं, लेकिन निस्तारण की आस में कूड़े का पहाड़ बनता रहा है। अभी तक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
शहर के भैंसवाल रोड पर नगर पालिका का डंपिग ग्राउंड है। शहर से रोजाना करीब 38 टन कूड़ा निकलता है, लंबे समय से इकट्ठा हो रहे कूड़े का पहाड़ बन गया है। कूड़ा निस्तारण को लेकर कागजों में योजनाएं बनती रहीं, लेकिन अभी तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका। करीब डेढ़ साल पहले शासन ने कूड़ा निस्तारण प्लांट निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। सी एंड डीएस संस्था ने दिसंबर में डंपिग ग्राउंड का दौरा किया था। यहां से हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं, जिन्हें हटाया नहीं जा सकता है। ऐसे में संस्था ने प्लांट निर्माण से हाथ खड़े कर दिए थे, लेकिन पालिका के लिए नई जमीन उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन

ऐसे में जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक ली और दोबारा सर्वे किया गया। इसके बाद संस्था ने प्लांट का डिजाइन तैयार किया कि जिसमें कोई भी निर्माण लाइन के नीचे नहीं होगा। डिजाइन तैयार होने के कई महीने बाद भी कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि जल निगम की कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को निर्माण करना है। संस्था ने टेंडर निकाल दिए हैं। शहर के लिए अच्छी बात है कि आने वाले समय में कूड़ा निस्तारण शुरू हो जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed