फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A merchant found Corona positive in Shamli

ामली में एक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिला

Sun, 24 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
A merchant found Corona positive in Shamli
शामली में एक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिला
विज्ञापन

शामली। शामली में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। छह दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले सब्जी व्यापारी के संपर्क में था और उसके साथ व्यापार करता है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। उधर, बाबरी में अपनी रिश्तेदारी में आए दिल्ली पुलिस के सिपाही को दिल्ली में कोरोना की पुष्टि होने पर उसके तीन रिश्तेदारों को होम क्वारंटीन कर नमूने जांच को भेज दिए हैं।
18 मई को शहर के सलेक विहार निवासी एक सब्जी व्यापारी को कोराना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। विभाग ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उसके परिवार और नजदीकियों को क्वारंटीन कर उनके नमूने जांच को भेजे गए थे। इनमें से एक व्यापारी के साथ कारोबार करने वाले व्यापारी को रविवार को जांच में कोरोना की पुष्टि हो गई है। डीएम जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये व्यक्ति पहले से ही क्वारंटीन था। यह भी सलेक विहार कालोनी का रहने वाला है। ये कालोनी पहले से ही हॉटस्पॉट में है। इसलिए कोई नया हॉटस्पॉट नहीं बढ़ेगा। संक्रमित मिले व्यापारी को कोविड अस्पताल झिंझाना में शिफ्ट किया जा रहा है। नया केस आने के बाद जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
विज्ञापन

उधर, बाबरी क्षेत्र एक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक परिवार के तीन लोगों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन किया है। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के थाना जानसठ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली पुलिस में सिपाही है। वह परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता है। सिपाही की रिश्तेदारी बाबरी क्षेत्र के एक गांव में है। वह 17 मई को रिश्तेदारी में गांव में आया था। यहां पर वह दो-तीन रहने के बाद दिल्ली लौट गया था। पता चला है कि दिल्ली में सिपाही के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिलने पर रविवार को टीम गांव में पहुंची और एहतियात के तौर पर रिश्तेदारी में तीन परिजनों के सैंपल लिए और जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। हालांकि इनमें किसी में भी कोरोना के कोई संदिग्ध लक्षण नहीं है और न ही उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed