फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A man who married a girl who is hiding a religion was arrested

धर्म छिपाकर 10वीं की छात्रा से शादी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
A man who married a girl who is hiding a religion was arrested
धर्म छिपाकर छात्रा से शादी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। धर्म छिपाकर दसवीं की छात्रा से शादी करने वाले युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह 2013 से दिल्ली से फरार था और चौसाना पुलिस चौकी के निकट मंदिर में रह रहा था।

चौसाना में मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे दिल्ली के जामिया थाने की स्पेशल पुलिस टीम ने दबिश दी। टीम ने पुलिस चौकी के निकट स्थित मंदिर से कंवरपाल उर्फ घूसू को हिरासत में लिया। कंवरपाल चौसाना का मूल निवासी है तथा कई साल से मंदिर में देखरेख करता है। आरोप है कि कंवरपाल ने 2013 में दिल्ली के जामिया नगर की रहने दसवीं एक छात्रा को अपना नाम फिरोज बताकर प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शादी कर ली। कुछ समय बाद मामले का खुलासा हुआ, तो आरोपी वहां से फरार होकर चौसाना आ गया। पीड़िता ने वर्ष 2013 में आरोपी कंवरपाल के खिलाफ धोखाधड़ी व धर्म छिपाकर शादी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली पुलिस ने चौसाना में कई बार दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। चौसाना चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने चौकी पर अपनी आमद दर्ज कराई और एक आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर दिल्ली निवासी लड़की से पहचान छिपाकर शादी करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed