फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A lamp festival in the name of democracy, the spark of democracy burns

-एक दीपोत्सव लोकतंत्र के नाम, लोकतंत्र की जगमग ज्योति जले-

Tue, 04 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
A lamp festival in the name of democracy, the spark of democracy burns
शामली के गांव सिक्का में मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान रंगोली बनाती राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविक? - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 25 हजार महिलाओं ने सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दीपोत्सव मनाया।
विज्ञापन

जिले की सभी 230 ग्राम पंचायतों में रंगोली बनाकर दीप प्रज्वलित किए। मतदान के प्रति लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघों ने मतदान के लिए शपथ ली। स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने गांव की महिलाओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। सभी विकास खंड में एक एक संकुल स्तरीय संघ के सभी ग्राम संगठनों ने हिस्सा लिया। आजाद संकुल स्तरीय संघ गंगेरू में 72 सदस्यों और संस्कृति संकुल स्तरीय संघ कांधला में 55, उन्नति संकुल स्तरीय संघ ढिंढाली में 65, उजाला संकुल स्तरीय संघ बुच्चाखेड़ी में 70 प्रतिभागी, नारी शक्ति संकुल स्तरीय संघ हसनपुर लुहारी में 75 प्रतिभागी और शक्ति संकुल स्तरीय संघ सिक्का शामली मे 11 गांव की 120 सदस्यों ने हिस्सा लिया। शक्ति संकुल स्तरीय संघ सिक्का में जिला मिशन प्रबंधक एवं उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास और ब्लॉक मिशन प्रबंधक ममता देवी ने मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed