फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A human being made of smiles is adamant on staying with her lover.

Shamli News: मुस्कराना से बनी मानवी प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी

Thu, 04 Jul 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 04 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
A human being made of smiles is adamant on staying with her lover.
शामली। घर से जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी करने वाली मुस्कराना अब मानवी बन गई है। उसने कोर्ट में प्रेमी को पति बता उसके साथ रहने की इच्छा जताई जिस पर कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 27 जून को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री शामली के एक मोहल्ला में रिश्तेदारी में 15 दिन से रह रही थी। पीड़ित का आरोप था कि गांव का रवि व श्रवण उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए। अगले दिन युवक व युवती ने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया था कि वे दोनों बालिग है और उन्होंने आर्य समाज मंदिर दिल्ली में शादी कर ली।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसने मुस्लिम नाम मुस्कराना से बदलकर मानवी रख लिया है। इसका पता चलने पर गांव में दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई, जिसमें दोनों को समझाकर शादी न करने के लिए समझाने की बात तय हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर युवक व युवती को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन दोनाें साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक न्यायालय में युवती ने युवक रवि के साथ रहने की इच्छा जताई। न्यायालय ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को उनकी इच्छा पर साथ भेज दिया। बताया गया है कि प्रेमी युगल अपने गांव में न जाकर कहीं अन्य स्थान पर रहने के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed