{"_id":"6824f3d0b587002b2308dd4c","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-the-huts-of-shamli-mill-shamli-news-c-26-1-smrt1048-141967-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली मिल की खोई में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली मिल की खोई में लगी भीषण आग
विज्ञापन
शामली में मिल की खोई में लगी आग को बुझाते अग्नि शमन कर्मचारी । संवाद
शामली। शामली शुगर मिल में बुढ़ाना रोड मुख्य दरवाजे के निकट खोई में संदिग्ध हालात में भीषण आग लग गई। शामली के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। करीब छह घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन पूरी तरह से आग बुझ नहीं सकी।
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मिल परिसर में लगे खोई के ढेर में अचानक आग लग गई। मिल कर्मचारी आग बुझाने के उपकरण और पानी की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन गर्मी और तेज हवा के चलते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग को देखते हुए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। शामली और कैराना से दो बड़ी दमकल की गाड़ी पहुंचीं, लेकिन आग पर नियंत्रण न होता देख मुजफ्फरनगर व सहारनपुर से एक-एक गाड़ी को बुलाया गया। चारों गाड़ियों की मदद से करीब छह घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन आग अंदर ही अंदर सुलग रही है।
एफएसओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। खोई में आग अंदर ही अंदर सुलगने के कारण पूरी तरह नहीं बुझ नहीं सकी। डीजीएम केन दीपक राणा ने बताया कि आग से नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो सका है। खोई में आग अंदर ही अंदर सुलग रही है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।