फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A huge fire broke out in the house of a medical store owner

Shamli News: मेडिकल स्टोर संचालक के मकान में भीषण आग लगी

Wed, 16 Apr 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in the house of a medical store owner
ऊन। कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी में मेडिकल स्टोर संचालक सुबोध के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घर के अंदर मौजूद महिला ने दाैड़कर जान बचाई। दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक सुबोध ने बताया कि मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। जिस कारण मकान के पिछले हिस्से का सामान भी आगे के हिस्से में ऊपरी मंजिल पर रखा गया था। घर में मौजूद सुबोध की पत्नी ममता ने किसी तरह भागकर जान बचाई। आग की लपटे देखकर आसपड़ोस के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली सूचना के बाद स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने में लग गई।
विज्ञापन

बाद में शामली से भी फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी मंगाई गई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर ,कपड़े ,रसोई का सभी सामान जल गया।आग की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जाता है कि घर में लगी टायल्स, प्लास्टर उखड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed