{"_id":"5fad87a58ebc3ec5f1252f0d","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-bagasse-in-shamli-mill-shamli-news-mrt5108098190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली मिल हाउस में खोई में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली मिल हाउस में खोई में लगी आग
विज्ञापन
शामली शुगर मिल बायलर के बागास में लगी आग को बुझाते कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
शामली मिल में खोई में भीषण आग लगी
शामली। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे के आसपास शुगर मिल के बॉयलर के पास केबिल में फाल्ट होने से खोई में आग लग गई। आग लगने के बाद शामली चीनी मिल बंद हो गई। मिल हाउस में धुआं फैल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिल के अफसरों ने किसानों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर गन्ना न लाने का अनुरोध किया। मोबाइल पर मेसेज भेजे जाने के बावजूद गन्ने के वाहनों का आना जारी रहा।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे शामली चीनी मिल के बायलर के बाहर केबिल में अचानक फाल्ट हो गया। फाल्ट के कारण मिल के बायलर के बाहर रखी खोई में आग लग जाने से केबिल पूरी तरह जलने से मिल हाउस में धुआं फैल गया। आग लगने पर मिल के अफसरों, कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में चीनी मिल बंद कर दी गई। सुबह 11 बजे मिल अफसरों ने किसानों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर मिल खराबी की जानकारी दी और किसानों से गन्ना नहीं लाने का अनुरोध किया।
मिल के सुरक्षा अधिकारी की सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान के नेतृत्व में दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। मिल में आग लगने के बाद दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। धुएं से घुट रहे मिल हाउस में पानी की बौछार मारकर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के एफएसएसओ मोहम्मद अजीज खान ने बताया कि केबिल में फाल्ट आने के बाद मिल हाउस में धुआं कम नहीं हुआ। धुएं के बावजूद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया लिया। ।शामली मिल में आग की घटना के बाद गन्ना लेकर आए वाहनों को यार्ड में लेकर किसानों का गन्ना तुलवाने का काम किया गया, जिससे शहर के मुख्य मार्ग पर गन्ने का जाम नहीं लग सका है।
विज्ञापन
केबिल फुंका है, नुकसान का आंकलन नहीं
शामली। बृहस्पतिवार की शाम के समय शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि मिल हाउस में बायलर के केबिल में फाल्ट आने से लगी आग के बाद नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है। आग लगने से केबिल जरूर फुंका है। चीनी मिल शुक्रवार की सुबह तक ठीक होने का दावा किया जा रहा है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मिल अधिकारियों की तरफ से बृहस्पतिवार की देर रात तक मिल में आए फाल्ट को दूर करने का दावा किया गया।
पांच दिन चली शामली मिल, फिर हुई बंद
शामली। अपर दोआब चीनी मिल का संकट टल नहीं रहा है। एक सप्ताह पूर्व पांच नवंबर बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल का पेराई पूजन शुरू हुआ था। सात नवंबर तक बायलर में प्रेशर न बनने से चालू नहीं हो पाई थी। शनिवार की देर रात चीनी मिल अभी चली थी। पांच दिन मिल चलने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह केबिल में फाल्ट आने से बायलर के बाहर पड़ी खोई में आग लगने से चीनी मिल बंद हो गई।