फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A havan was performed for the safety and return of the captain's son stranded in Iran.

Shamli News: ईरान में फंसे कैप्टन बेटे की सलामती और वापसी के लिए किया हवन

Sun, 18 Jan 2026 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 18 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A havan was performed for the safety and return of the captain's son stranded in Iran.
गढ़ीपुख़्ता। क्षेत्र के गांव भैंसवाल में मर्चेंट नेवी में कैप्टन विनय कुमार के घर पर मौजूद लोग
गढ़ीपुख़्ता (शामली)। गांव भैंसवाल में मर्चेंट नेवी में कैप्टन विजय कुमार को ईरानी नेवी द्वारा बंधक बनाने के मामले में परिजन उसकी सलामती और वापसी के लिए नियमित हवन व पूजा अर्चना कर रहे हैं। उधर, ग्रामीणों और रिश्तेदार उनके घर पर परिजनों से जानकारी लेने के लिए आना जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अपने बेटे कैप्टन विजय कुमार की घर वापसी के लिए भारत सरकार, विदेश मंत्रालय व मुख्यमंत्री से प्रार्थना देखकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई समाधान नहीं होने से परिजन चिंतित है। चरण सिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटे से बात हुई थी। उसने ईरान में जहाज पर ही बंधक बनाने की बात बताई है। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन बेटे से दो मिनट की बात कराई जाती है। कैप्टन बेटे की सलामती और भारत वापसी के लिए घर पर रोजाना की तरह हवन और पूजा अर्चना की गई। उधर, ग्रामीणों, रिश्तेदारों और परिचितों का उनके आवास पर पहुंचकर जानकारी लेने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। कैप्टन चार महीने पहले ड्यूटी पर गए थे। अमेरिका से तेल लेकर भारत की ओर आते समय ईरान की नेवी ने उनका जहाज रोक लिया। विजय कुमार के साथ उनके अन्य साथियों को भी जहाज में ही बंधक बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed