फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A handful of grains will be collected from every house

हर घर से एक मुट्ठी अनाज करेंगे इकट्ठा

Tue, 12 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
A handful of grains will be collected from every house
हर घर से एक मुट्ठी अनाज करेंगे इकट्ठा
विज्ञापन

कांधला। दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान के लिए अलख संस्था ने हर घर से एक मुट्ठी अनाज एकत्र करने का अभियान शुरू किया है। अलख संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रालोद नेता डॉ विक्रांत जावला ने गांव हुरमजपुर से सिराजुद्दीन के घर से मोमिना व शाहिदा बेगम के हाथ से एक-एक मुट्ठी अनाज लेकर इस अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के चारों तरफ धरनारत किसानों के बीच गए हैं। उनको हो रही मुश्किलों को महसूस किया है। इसीलिए उन्होंने सभी किसानों व संस्था के पदाधिकारियों की सहमति से इस एक मुट्ठी अनाज कार्यक्रम का आगाज किया है। अभियान में इकट्ठा हुई खाद्य सामग्री को धरनारत किसानों के लिए भेजा जाएगा। इससे सर्व धर्म एकता का संदेश भी सारे देश में जाएगा। संस्था के सचिव आईआईटी दिल्ली के पुरातन छात्र उपदेश वर्मा ने कहा कि सरकार को बड़ा दिल करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए और न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित कराना चाहिए। संस्था के उपाध्यक्ष अजीत निरवाल, मीनू मास्टर, उदयपाल, अमित, गौतम सिंह, मोहित शर्मा आदि अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed