फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A grand procession was taken out in the city before the consecration of life

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

Sun, 05 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out in the city before the consecration of life
कांधला। देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराने से पूर्व नगर में भव्य शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। पूजा-अर्चना व वेद मंत्रोच्चार के साथ मंदिर गर्भ ग्रह में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मोलानान स्थित सिद्धपीठ प्राचीन मराठा कालीन शिव तालाब मंदिर पर पिछले एक सप्ताह से भगवान भैरवनाथ, गणेश जी सहित अन्य देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का धार्मिक आयोजन चल रहा है। रविवार को प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर भ्रमण शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर के सिद्ध पीठ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रतिमाओं की शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों सहित दर्जनों श्रद्धालु गण महिला व पुरुष बैंड बाजों की अगवानी में भगवान के रथ के पीछे-पीछे जयघोष के साथ शामिल हुए। देव प्रतिमा की शोभा यात्रा शिव तालाब मंदिर पर जाकर संपन्न हुई, जहां पर आचार्य पंडितों ने भगवान की प्रतिमाओं की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने के बाद सनातन संस्कृति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कराई।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल चावला ने बताया कि प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राकेश मित्तल, चंद्रकांत तिवारी, पप्पू उर्फ देशराज, बंटी सेन, बिल्लू, हरिश्चंद्र कश्यप,अशोक महेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed