फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A glimpse of the country's heritage seen in the culture festival

Shamli News: संस्कृति उत्सव में दिखी देश की विरासत की झलक

Wed, 08 Jan 2025 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of the country's heritage seen in the culture festival
शामली में कैराना सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित संस्कृति उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति, हमारी पहचान के तहत संस्कृति उत्सव 2024-25 का आयोजन किया गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सिल्वर बेल्स स्कूल की पूर्वी मित्तल ने और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल के अर्णव प्रथम स्थान पर रहे।
बुधवार को आयाेजित कार्यक्रम में शास्त्रीय, उप शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य व लोक संगीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनपद स्तरीय प्रतिभा का चयन किया गया। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल से अर्णव ने प्रथम स्थान, सरस्वती विद्या मंदिर से यश द्वितीय स्थान व श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली से आरती पांचाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
विज्ञापन

एकल नृत्य में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल से पूर्वी मित्तल प्रथम स्थान, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल से दिव्यांशी सिंह द्वितीय स्थान व अविका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में सिल्वर बेल्स प्रथम, जैन कन्या इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर से निशि प्रथम, सिल्वर बेल्स स्कूल से आदित्य वर्मा व वीवीपीजी कालेज से साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एसएन इंटर कॉलेज से सूर्यदेव व यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मंडल में डॉ. रीतू जैन, राजेंद्र राही, डॉ. श्वेता रही।
मुख्य अतिथि सीडीओ विनय कुमार तिवारी व प्रबंधन समिति ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ, डीआईओएस जेएस शाक्य, प्रधानाचार्य अमित मलिक, प्रधानाचार्य एके गोयल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

सीडीओ ने कहा कि भारत अपने आपमें संस्कृति का परिचायक है। आधुनिक युग में अपनी संस्कृति को भूलना नहीं है, उसको हमेशा याद रखना है। डीआईओएस ने बताया चयनित कलाकार मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed