फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A fire in the waste material lying in the empty plot between the township

Shamli News: बस्ती के बीच खाली प्लाट में पड़े वेस्ट मैटिरियल में लगी आग

Thu, 11 Apr 2024 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
A fire in the waste material lying in the empty plot between the township
शामली। शहर के मोहल्ला कलंदरशाह में बस्ती के बीच खाली प्लाट में पड़े बैग बनाने के वेस्ट मैटिरियल में अचानक आग लग गई। आग की लपटे देखकर आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोहल्ला कलंदशाह में बस्ती के बीच खाली प्लाट है, जिसकी चाहरदीवारी की हुई है। इस प्लाट में रैक्सीन आदि के बैग बनाने की कतरन वेस्ट मैटिरियल पड़ा हुआ था। बुधवार दोपहर को प्लाट में पड़े वेस्ट मैटिरियल में अचानक आग लग गई। प्लाट से धुआं उठता देख लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। देखते ही देखत आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मोहल्लेवासियों की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मोहल्लेवासियों को राहत मिली। एफएसओ ने बताया कि खाली प्लाट में बैग बनाने की बची कतरने पड़ी थी, जिसमें आग लग गई थी। दमकल की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed