फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A fire broke out in a pile of garbage in the dumping ground of the municipality

पालिका के डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढ़ेर में लगी आग

Sat, 26 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a pile of garbage in the dumping ground of the municipality
शामली। शहर के भैंसवाल रोड स्थित नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के ढ़ेर में दोपहर में आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाने के निकट भैंसवाल रोड पर नगरपालिका का डंपिंग ग्राउंड है, जिसमें हजार टन कूड़े इकट्ठा है। शनिवार दोपहर को अचानक कूड़े के ढ़ेर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने कूड़े के ढ़ेर से धुआं निकलते देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया। कूड़े के ढ़ेर में आग अंदर ही अंदर सुलगती रही, जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे में आग बुझ सकी। इसके बाद भी धुआं उठता रहा। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढ़ेर में आग लगी थी। दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझाया। माना जा रहा है कि तेज हवा चलने के दौरान आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed