फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A fire broke out in a mattress factory in Shamli and loss of two crore

Shamli: गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू, दो करोड़ का हुआ नुकसान

Tue, 13 Feb 2024 11:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Feb 2024 11:48 PM IST
सार

Shamli News : शामली में मंगलवार देर रात में एक गद्दा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
A fire broke out in a mattress factory in Shamli and loss of two crore
शामली में फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कंडेला में मंगलवार की देर रात गद्दा फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से गद्दे और मशीन आदि सामान जल गए। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि उस समय गोदाम में कर्मचारी नहीं थे, वरना वह भी चपेट में आ सकते थे।

विज्ञापन


शहर के माजरा रोड पर रहने वाले उद्यमी हरी श्याम की कंडेला में गद्दे की फैक्टरी है। बताया कि रात करीब 10 बजे सात कर्मचारी गोदाम को बंद कर फैक्टरी के दूसरे हिस्से में जाकर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। देखा कि गोदाम में आग लगी हुई है।

विज्ञापन

वहीं, मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लोगों की मदद और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मालिक हरी श्याम सिंह ने बताया कि आग से करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट के कारण ही आग लगने की बात कहीं जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

सूचना मिलने पर अन्य उद्ममी भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होंने आग को बुझवाने में मदद की। गौरतलब है कि दो माह पूर्व भी कंडेला में फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ था और एक मजदूर भी झुलस गया था।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed