{"_id":"5e0ce8bd8ebc3e87b07072ff","slug":"a-fight-between-two-parties-in-a-minor-dispute-shamli-news-mrt461621035","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में दबंगों ने दंपति को मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में दबंगों ने दंपति को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव सल्फा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष से दंपति घायल हो गए। घायलों ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने के बाद स्थानीय थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार देर रात थाना क्षेत्र के गांव सलफा में गांव निवासी सरवन गांव के ही विद्युत लाइन पर अपने घर में विद्युत सप्लाई के लिए तार जोड़ रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही युवकों ने उनके साथ कहासुनी शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने उनके साथ लाठी व डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बीच में उनकी पत्नी जसवीरी आई तो उसके साथ भी मारपीट हो गई। पीड़ितों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।