इंसानियत भूल गई महिला: शौच के लिए पांच रुपये न देने पर व्यक्ति का गिरेबान पकड़ घसीटा, जमकर काटा हंगामा
Shamli News : शामली में एक महिला कर्मचारी इंसानियत ही भूल गई। शौच के लिए पांच रुपये न देने पर महिला ने उक्त व्यक्ति का गिरेबान पकड़कर जमीन पर घसीटा। व्यक्ति को जमीन पर घसीटने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में शहर कोतवाली परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय में शौच के लिए पांच रुपये नहीं देने पर महिला कर्मचारी ने हंगामा करते हुए एक व्यक्ति का गला पकड़कर उसे घसीटते हुए कोतवाली में अंदर ले जाने की कोशिश की। व्यक्ति पांच रुपये न होने का हवाला देकर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन महिला ने उसकी बात नहीं सुनी। बाद में कुछ लोगों ने किसी तरह उसे छुड़वाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नगर पालिका परिषद शामली की तरफ से शहर में सामुदायिक सुलभ शौचालय बनवाए गए हैं। इसमें एनजीओ की तरफ से सामुदायिक शौचालयों के संचालन के लिए कर्मचारियों को रखा गया है। मंगलवार को शहर कोतवाली परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय में एक व्यक्ति शौच के लिए गया। वहां तैनात महिला कर्मचारी ने उस व्यक्ति से पांच रुपये शुल्क मांगा। उस व्यक्ति ने पांच रुपये न होने की बात कही तो महिला ने हंगामा कर दिया और उसका गला पकड़कर जबरन घसीटते हुए कोतवाली के अंदर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह व्यक्ति महिला से छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन महिला नहीं मानी और न ही किसी पुलिसकर्मी ने महिला से उस व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार
बाद में कुछ लोगों ने महिला को समझाकर उस व्यक्ति को छुड़वाया। हंगामे के दौरान किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस संबंध में एनजीओ संचालक अमित राणा का कहना है कि इस मामले की जानकारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात