फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A dip of faith was taken on Ganga Dussehra

Shamli News: गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 26 May 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 26 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A dip of faith was taken on Ganga Dussehra
कैराना में गंगा दशहरे पर यमुना नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद
जलालाबाद/बिडौली/कैराना। गंगा दशहरा पर सोमवार को क्षेत्र के गंदेवड़ा गंगा-यमुना संगम, बिडौली यमुना घाट और कैराना यमुना तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे और कुछ ही घंटों में सभी प्रमुख घाट श्रद्धालुओं से भर गए। लाखों लोगों ने गंगा-यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के गंदेवड़ा गंगा-यमुना संगम घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भीषण गर्मी के बावजूद दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। सुबह 10 बजे तक स्थिति यह हो गई कि संगम घाट पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर पूजा-अर्चना की और पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी। बिडौली स्थित यमुना घाट पर महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुई घाट पर पहुंचीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। एसडीएम ऊन विनय प्रताप सिंह भदौरिया ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैराना क्षेत्र में यमुना नदी तट पर सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और यमुना मैया की पूजा की। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और ब्राह्मणों को वस्त्र, मिठाई व दक्षिणा अर्पित की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, पीएसी फ्लड यूनिट और प्राइवेट गोताखोर लगातार तैनात रहे।

कैराना में गंगा दशहरे पर यमुना नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद

कैराना में गंगा दशहरे पर यमुना नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed