फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A dense fog covered the area since morning, but the sunshine that appeared in the afternoon had no effect.

Shamli News: सुबह से छाया घना कोहरा, दोपहर में निकली धूप बेअसर

Fri, 26 Dec 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 26 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A dense fog covered the area since morning, but the sunshine that appeared in the afternoon had no effect.
शामली में करनाल मेरठ मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद
शामली/जलालाबाद/हसनपुर लुहारी/चौसाना। बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा और शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। लोग ठंड से बचने के लिए जहां अलाव तापते रहे, वहीं ऊनी गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। दोपहर में धूप निकली लेकिन ठंड के आगे बेअसर रही। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

घना कोहरा और ठंडी हवा चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह को घना कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से हैडलाइट ऑन कर चलने को मजबूर रहें। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। दोपहर में दो बजे धूप निकली, लेकिन वह ठंड के आगे बेदम रही। हवा के कारण धूप से भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 19 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूतनम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

उधर, मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अभी कोहरा छाने व ठंडी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रहेगी।
जलालाबाद क्षेत्र में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, इससे वाहनों की रफ्तार मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक धीमी गति से चलते दिखाई दिए। हसनपुर लुहारी में सुबह से कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से यातायात काफी प्रभावित रहा। वाहन चालकों को थोड़ी दूर का दिखाई भी नहीं दे रहा था। दोपहर 12 बजे तक कभी कोहरा तो कभी धूप निकली। चौसाना क्षेत्र में ठंड ने लोगों को घरों में दुबके रहे। दोपहर करीब एक बजे धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

शामली में करनाल मेरठ मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

शामली में करनाल मेरठ मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

शामली में करनाल मेरठ मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

शामली में करनाल मेरठ मार्ग पर कोहरे में जाते वाहन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed