फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A crook arrested in a police encounter, his partner absconded

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

Fri, 03 Jan 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
A crook arrested in a police encounter, his partner absconded
कैराना में सरकारी अस्पताल में उपचार कराता पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश साबिर - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। हैदरपुर यमुना तटबंध पर रात में पुलिस की बाइक सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को कैराना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस टीम के साथ कांधला तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कांधला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार पानीपत की ओर भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया और वायरलेस पर मैसेज प्रसारित कर दिया। बदमाश यमुना पुल से पहले ही हैदरपुर तटबंध की और भाग निकले। इस दौरान एक मोड़ पर बदमाशों की बाइक गिर गई। जिस पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। अपने को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि घायल बदमाश का नाम साबिर निवासी गांव खुरगान है। उस पर जिले में लूट, डकैती के नौ मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा सहारनपुर में भी कई मुकदमे दर्ज होना बताया है, जिसकी जानकारी कराई जा रही है। एसपी के मुताबिक साबिर ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर 27 दिसंबर को झिंझाना थाना क्षेत्र में फाइनेंसर से 2.60 लाख रुपये की लूट की थी। साबिर के फरार साथी की तलाश की जा रही है।

कैराना में हैदरपुर यमुना तटबंध पर पुलिस के साथ मुठभेड में गोली लगने से घायल बदमाश की बाइक देखते ए?

कैराना में हैदरपुर यमुना तटबंध पर पुलिस के साथ मुठभेड में गोली लगने से घायल बदमाश की बाइक देखते ए?- फोटो : SHAMLI

कैराना में पुलिस व बदमाश की मुठभेड के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी विनित जयासवाल

कैराना में पुलिस व बदमाश की मुठभेड के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी विनित जयासवाल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed