फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A constable along with two miscreants were injured after being shot in a police encounter

Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाशों सहित एक सिपाही घायल

Sun, 14 May 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
A constable along with two miscreants were injured after being shot in a police encounter
शामली सीएचसी में कैराना रोड पर पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश
- घायल बदमाश पांच दिन पहले दो लोगों से लूट की घटना में थे शामिल
विज्ञापन

- बदमाशों के कब्जे से 3600 रुपये, दो मोबाइल, दो तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी के साथ हुई कैराना मार्ग पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान हाथ में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम में 3600 रुपये, दो मोबाइल के अलावा दो तमंचे, कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश पांच दिन पहले कैराना माार्ग पर अलग-अलग बाइक पर सवार दो लोगों ने नकदी व मोबाइल लूटने की घटना में शामिल रहे हैं। लूट में शामिल इनके अन्य दो साथी अभी फरार है।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे कोतवाली पुलिस को पांच दिन पहले कैराना मार्ग पर दो लोगों से लूट करने वाले बदमाशों के बाइक पर आने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर शहर कोतवाली और एसओजी पुलिस की टीम ने कैराना रोड पर रजबहे की पुलिया पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों को पुलिस ने जैसे ही रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर फायर करते हुए रजबहे की पटरी की तरफ भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फिर फायर किया तो पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान एक सिपाही अमित हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों के नाम कार्तिक निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली और पिंटू मूल निवासी गांव कासमपुर खेड़ी बिराल जिला बागपत हाल पता बड़ी माता मार्ग शामली है। पिंटू शामली में किराये के मकान में रहता है। एएसपी ने बताया पांच दिन पहले 8/9 की रात को कैराना मार्ग पर अलग-अलग बाइक से घर जा रहे वसीम निवासी मोहल्ला काजीवाड़ा शामली व आकिल निवासी बंतीखेड़ा थाना बाबरी से 8500 रुपये नकद और दो मोबाइल लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूट के 3600 रुपये, दो मोबाइल के अलावा दो तमंचे, पांच कारतूस, तीन खोखा कारतूस, लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। लूट की घटना में शामिल इनके अन्य दो साथी अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी शामली ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर किया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेरठ मेडिकल में जांच व उपचार के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

शामली सीएचसी में कैराना रोड पर पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश

शामली सीएचसी में कैराना रोड पर पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed