फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A committee was formed for delimitation of Gram Panchayat

Shamli News: ग्राम पंचायत परिसीमन के लिए समिति गठित की गई

Sun, 29 Jun 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A committee was formed for delimitation of Gram Panchayat
शामली। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियों तेज कर दी गई है। ग्राम पंचायतों के परिसीमन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। वोटर लिस्ट की छपाई, डाटा एंट्री के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया निकाली जाएगी। जिले में ग्राम पंचायतों के परिसीमन को लेकर पहले ही रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि शामली से पूर्व में ही प्रस्तावित परिसीमन भेज दिया गया है। जिले में कोई ग्राम पंचायत नगर पंचायत अथवा नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल नहीं की गई है। जिले में गत पंचायत चुनाव की तरह इस बार भी सभी 230 ग्राम पंचायतें अपने अस्तित्व में है। कारण गत पांच वर्षों में कैराना नगर पालिका को छोड़कर अन्य नौ नगर निकायों का सीमा विस्तार नहीं हुआ है, हालांकि वर्ष 2022 में कैराना नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ था।
विज्ञापन

इसमें कैराना देहात ग्राम पंचायत का कुछ हिस्सा कैराना नगर पालिका सीमा में शामिल किया गया था।। करीब सात हजार की आबादी ग्राम पंचायत से कटकर कैराना नगरीय क्षेत्र में शामिल हो गई थीए जबकि कैराना देहात में अभी भी लगभग 12 हजार की आबादी हैए इसलिए नए प्रस्तावित परिसीमन में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसीमन अभी शुरू होगा। अधिकारियों के निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शामली जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय के कनिष्क सहायक अंकित ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगले माह बीएलओ नियुक्त किए जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed