फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A 75 year old man has asked DM to make arrangements for his education in Shamli

उम्र 75 साल: बोला- DM साहब! मैं पढ़ना चाहता हूं; मेरी पढ़ाई की व्यवस्था करा दो, जानें- अब क्यों लिया ये फैसला

Thu, 16 May 2024 05:42 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 May 2024 05:42 PM IST
सार

Shamli News : शामली जिले में 75 साल के एक बुजुर्ग ने पढ़ने की इच्छा जताई है। उसने डीएम कार्यालय पहुंच कर पढ़ाई की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है। जानिए बुजुर्ग ने अब यह फैसला क्यों लिया है?

विज्ञापन
A 75 year old man has asked DM to make arrangements for his education in Shamli
75 साल का बुजुर्ग जयपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में गांव कुड़ाना के 75 साल के बुजुर्ग ने अनपढ़ होने से दुखी होकर पढ़ाई करने का फैसला लिया है। बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय में पहुंच कर पढ़ाई की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। बुजुर्ग का कहना है कि उनके कई साथी भी पढ़ना चाहते हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव कुड़ाना के बुजुर्ग जयपाल कलक्ट्रेट में अपनी अर्जी लेकर पहुंचे। डीएम को प्रार्थना देकर उन्होंने अपनी पढ़ाई की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। जयपाल का कहना है कि उन्हें अनपढ़ होने का बहुत बड़ा नुकसान हो चुका है। अब वह खुद पढ़-लिखकर अपना प्रार्थना पत्र लिखकर अपनी समस्या का समाधान करना चाहता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: मेरी दाढ़ी का तो ख्याल कर! हत्यारा पिता बोला-बेटी को दी थी इज्जत की दुहाई, सिर्फ ये था सहनुमा का कसूर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह अकेला नहीं है जो उम्र के पढ़ाव में पढ़ना चाहता है, उनके गांव के दो से तीन बुजुर्ग हैं जो उनके सहपाठी बनना चाहते हैं। जयपाल का कहना है कि जब उनकी पढ़ने की उम्र थी, तब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्हें उनके पिताजी ने उस दौरान भैंस चराने का काम दे दिया था। अब फुर्सत के लम्हों में उनके मन में ख्याल आया है कि उसे पढ़ना चाहिए। डीएम ने बुजुर्ग को पढ़वाने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: कातिल पिता: छुरी से रेत दिया बेटी का गला, बोला-कई बार मना किया ऐसा काम मत कर; पर वो नहीं मानी, मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed