फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A 50,000 bounty was killed in an encounter, and a constable was injured.

Shamli News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल

Fri, 06 Feb 2026 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 06 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A 50,000 bounty was killed in an encounter, and a constable was injured.
शामली। बृहस्पतिवार देर रात झिंझाना से कसेरवा जाने वाले मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दिल्ली के ओखला के जाकिर नगर निवासी 50 हजार रुपये का इनामी रिहान मारा गया, जबकि उसका एक साथी मौके से भाग गया। बदमाश की फायरिंग में शामली कोतवाली पर तैनात सिपाही सुमित गोली लगने से घायल हुए है।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की ओर बाइक सवार दो बदमाश लूट के इरादे से खड़े हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली के ओखला स्थित जाकिर नगर, गली नंबर-21 निवासी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। घायल रिहान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसपी ने बताया कि रिहान के खिलाफ शामली के अलावा बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में लूट समेत विभिन्न धाराओं में 90 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। बदमाश के पास से एक 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद की गई है।
फतेहपुर में की थी लूट
एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम फतेहपुर निवासी राहुल और उसका दोस्त बाइक से शामली से फतेहपुर जा रहे थे। रास्ते में रिहान और उसके साथी ने पिस्टल के बल पर उनसे नगदी, मोबाइल फोन और अंगूठी लूट ली थी। इस संबंध में बाबरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल, अंगूठी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
दिसंबर में भी झिंझाना में की थी वारदात
पुलिस के अनुसार, रिहान ने दिसंबर माह में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर झिंझाना क्षेत्र में एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यह मामला भी झिंझाना थाने में दर्ज है। उसी के बाद रिहान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

दस साल से संभाल रहा था गिरोह की कमान
पुलिस ने बताया कि रिहान पिछले दस वर्षों से अधिक समय से अपने लूट गिरोह की कमान संभाल रहा था। वह कुख्यात याहिया गैंग के संपर्क में भी था और उसके साथ मिलकर शामली व आसपास के क्षेत्रों में लगातार लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed