फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   999 people got anti-corona vaccine in the district

Shamli News: जिले में 999 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

Mon, 23 Jan 2023 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 23 Jan 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
999 people got anti-corona vaccine in the district
- पहले दो दिन धीमा रहने के बाद टीकाकरण ने पकड़ी गति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में शुरू हुए कोरोनारोधी टीकाकरण पहले दो दिन तक धीमा रहने के बाद सोमवार को गति पकड़ गया। जिला अस्पताल समेत सात स्थानों पर लगाए गए बूथों पर 856 लोगों को सतर्कता डोज के टीके लगे। इसके अलावा पहली डोज के 63 और दूसरी डोज के 80 टीके लगे हैं।
कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म होने पर जिले में तीन माह से टीकाकरण बंद चल रहा था। कोविशील्ड वैक्सीन की आठ हजार खुराक मिलने पर शुक्रवार से जिला अस्पताल और सभी छह सीएचसी पर टीकाकरण शुरू किया गया। पहले दिन 63 लोगों को और दूसरे दिन शनिवार को 71 लोगों को टीकेे लग पाए थे। सोमवार को टीकाकरण ने गति पकड़ी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को पहली डोज के 63 लोगों को और 80 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। इसके साथ ही सतर्कता डोज के 856 लोगों को टीके लगे। जिले में पहली व दूसरी डोज के टीके लगाने का लक्ष्य पार हो चुका है, जबकि सतर्कता डोज अभी तक 36.7 प्रतिशत लोगों को लग पाई है। जिले में 720212 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 263997 लोगों को सतर्कता डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए कोरोनारोधी टीकाकरण जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए टीका ही उपाय है। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। सभी सीएचसी व जिला अस्पताल पर टीके नि:शुल्क लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed