{"_id":"60660b728ebc3ec445530045","slug":"997-nomination-papers-have-been-purchased-so-far-shamli-news-mrt5325747170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 997 नामांकन पत्र खरीदे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक 997 नामांकन पत्र खरीदे गए
विज्ञापन
अब तक 997 नामांकन पत्र खरीदे गए
शामली/कैराना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री प्रक्रिया तेज हो गई है। अब तक ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के कुल 997 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को कुल 572 नामांकन पत्र बिके।
जिले के पांचों ब्लॉक में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही है, जबकि कलक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही थी। बृहस्पतिवार को बीडीसी के 110, ग्राम प्रधान के 315, ग्राम पंचायत सदस्य के 129 तथा जिला पंचायत सदस्य के 18 पदों नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अब तक क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 227, ग्राम प्रधान के 525, पंचायत सदस्य के 196 तथा जिला पंचायत सदस्य के 49 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को कैराना ब्लॉक से प्रधान पद के लिए 52, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 45 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
खंड विकास अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा होंगे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र जमा नहीं किए जाएंगे। 15 अप्रैल को नामांकन पत्र ब्लॉक स्तर पर जमा कराए जाएंगे। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 150 रुपये व ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 300 रुपये का फॉर्म दिए जा रहे हैं। आरक्षित प्रत्याशियों के लिए यह राशि आधी कर दी गई है। इसी तरह नामांकन पत्रों के साथ ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को जमानत राशि 500 रुपये, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 2-2 हजार रुपये जमानत राशि जमा करानी होगी। इसी तरह आरक्षित श्रेणी के प्रत्याशियों को जमानत राशि आधी जमा करानी होगी। आरक्षित श्रेणी के प्रत्याशियों को जाति प्रमाण पत्र नामांकन पत्र के साथ लगाना आवश्यक है।