{"_id":"61044d028ebc3e587254c2ee","slug":"99-lakhs-sent-for-the-development-of-gandewada-sangam-shamli-news-mrt5497645120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदेवडा संगम के विकास के लिए 99 लाख का इस्टीमेट भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदेवडा संगम के विकास के लिए 99 लाख का इस्टीमेट भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गंदेवड़ा संगम विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटक विभाग ने 99 लाख रुपये के विकास कार्यों का इस्टीमेट शासन को भेज दिया है। शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद संगम में सोलर लाइट, बेंच, टायलेट, सीमेंट टाइल्स, वृक्षारोपण रेलिंग, फुटपाथ, कूड़ादान, अंत्येष्टी स्थल के कार्य कराए जाएंगे।
शुक्रवार को नवीन विकास भवन में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने गंदेवड़ा संगम को विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन, बिजली, लोक निर्माण विभाग, पूर्वी यमुना नहर खंड समेत कई विभागों के अफसरों की बैठक लेकर विकास योजना की समीक्षा की। सीडीओ ने बताया कि गंदेवडा संगम को विकसित करने के लिए 94 लाख की धनराशि पूर्वी यमुना नहर खंड सहारनपुर संगम पर 110 स्नान घाट, पैड़ी, रैलिंग का काम हो चुका है। जिले के विभागवार 12 करोड़ 29 लाख रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर पर्यटन विभाग के माध्यम से शासन को भिजवाया गया था।
उन्होंने बताया कि लखनऊ में महानिदेशक पर्यटन की अध्यक्षता में बैठक में पर्यटन, बिजली, लोक निर्माण विभाग समेत तमाम दूसरे विभागों को अलग- अलग विकास कार्यों का इस्टीमेट तैयार करके बजट मांगने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ 87 लाख रुपये के कुल बजट में छह करोड़ 61 लाख का लोक निर्माण विभाग, 87 लाख रुपये बिजली विभाग, 89 लाख 5 हजार रुपये का पर्यटन विभाग का बजट शामिल है।
विज्ञापन
मंडल की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी ने बताया कि पर्यटन विभाग गंदेवड़ा संगम के सुंदरीकरण के लिए 99 लाख रुपये का प्रस्ताव 22 जुलाई को भेजा जा चुका है। बैठक में मेरठ-सहारनपुर की क्षेत्रीय पयर्टन अधिकारी अंजू चौधरी, लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता ललित अग्रवाल, पूर्वी यमुना नहर खंड के सहायक अभियंता निर्दोष कुमार सिंह, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजपाल रघुवंशी मौजूूद रहे।