फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   96 corona infected including ACMO, 16 cured

एसीएमओ समेत 96 कोरोना संक्रमित, 16 हुए ठीक

Mon, 10 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
96 corona infected including ACMO, 16 cured
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पांव पसारता जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सीएमओ कार्यालय के चार स्वास्थ्यकर्मी और ऊन सीएचसी का एक चिकित्सक समेत 96 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 16 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 266 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांवों तक कोरोना पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना की चपेट में आ रहा है। रविवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ ऑफिस के चार स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऊन सीएचसी के एक चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा शामली में अलग-अलग मोहल्ले के 38 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कस्बा कांधला में सात, गांव गढ़ीश्याम में एक, थानाभवन में एक, गांव कुड़ाना में तीन, तलवा माजरा में दो, फतेहपुर में पांच, काबड़ौत में एक, खेड़करमू में एक, जमालपुर में एक, कुरमाली में एक, भाज्जू में एक, टोड़ा में एक, ऊन में दो, बाबरी में एक, मादलपुर में दो, भभीसा में एक, व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

ओखला दिल्ली के दो व्यक्ति और बागपत के दो व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके सैंपल बस स्टैंड पर रेंडम लिए गए थे। सभी कोरोना संक्रमित पांच साल से लेकर 65 साल तक के कोरोना संक्रमित हैं। सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 96 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में संक्रमित हुए 16 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 266 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed