फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   96 complaints registered in Sardhana, 12 resolved

Shamli News: सरधना में 96 शिकायतें दर्ज, 12 निस्तारित

Sun, 07 Jun 2026 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 07 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
96 complaints registered in Sardhana, 12 resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। तहसील सरधना में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 96 शिकायतें दर्ज की गईं, मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण हो सका। एडीएम वित्त और एसडीएम की मौजूदगी में जनसुनवाई की गई।


समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम वित्त विरेन्द्र मौर्य ने की। इस दौरान एसडीएम उदित नारायण सेंगर तथा राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, विद्युत, सिंचाई, चिकित्सा और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद और पैमाइश से संबंधित मामले, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियाँ, बिजली बिलों की गड़बड़ी, जलनिकासी और नालों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, ग्राम पंचायत स्तर पर अनियमितताएं, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना शामिल रही। एडीएम ने सभी शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed