फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   956354 voters will cast their votes in the Vis election

विस चुनाव में 956354 मतदाता डालेंगे वोट

Sat, 01 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
956354 voters will cast their votes in the Vis election
शामली। आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में 956354 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 518583 पुरुष और 437771 महिला महिलाएं मतदाता हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को होगा।
विज्ञापन

मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद प्रथम या द्वितीय सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर केंद्रीय चुनाव आयोग के आयुक्त जिले के सभी डीएम-एसपी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ले चुके हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। लखनऊ में चुनाव आयुक्त की बैठक में हिस्सा लेने के बाद शामली पहुंची डीएम जसजीत कौर ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मतदान के दौरान सभी केंद्रों पर कोरोना हेल्प डेस्क की व्यवस्था रहेगी। सभी मतदाताओं को सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। बिना मास्क के मतदाता वोट नहीं डाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में बढ़े 47708 मतदाता
जिला मुख्यालय पर चुनाव कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017 में जिले में कुल 908530 मतदाता थे। जिनमें 499400 पुरुष और 409130 महिला मतदाता थे। अब मतदाता बढ़कर 956354 मतदाता हो गए हैं। जिसमें 518583 पुरुष और 437771 महिला मतदाता हैं। पांच सालों में 47708 मतदाता बढ़े हैं।
शामली जिले की विधानसभा के मतदाताओं का आंकड़ा
साल- -पुरुष- -महिला - कुल मतदाता
2017- -499400- -409130- -908530
2021- - 518583- -437771- -956354
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed