{"_id":"5e0f8bd98ebc3e87b57f4ad4","slug":"95-lakhs-of-loans-disbursed-to-eight-beneficiaries-shamli-news-mrt4619552167","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आठ लाभार्थियों को 95 लाख रुपये के ऋण वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आठ लाभार्थियों को 95 लाख रुपये के ऋण वितरित किए
विज्ञापन
आठ लाभार्थियों को 95 लाख रुपये के ऋण वितरित किए
शामली। जिला उद्योग केंद्र द्वारा ऋण स्वीकृत वितरण कैंप में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के अंतर्गत आठ लाभार्थियों को 95 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। दो लाभार्थियों को 27 लाख और 6 लाभार्थियों को रुपये 68 लाख का ऋण वितरित शामिल है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जिला उद्योग केंद्र शामली की ओर से वृहद ऋण स्वीकृत- वितरण शिविर संयुक्त आयुक्त उद्योग सहारनपुर कल्पना की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। 95 लाख का ऋण वितरण किया गया। विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं 10 आवेदन पत्र ओडीओपी एवं वाईएसवाई योजना के तहत भरवाए गए। केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के अंतर्गत दो लाभार्थियों को 27 लाख रुपये एमवाई एस वाई योजना अंतर्गत छह लाभार्थियों को रुपए 68 लाख का ऋण वितरित किए गए। इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, अग्रणी जिला प्रबंधक शैलेश कुमार, इलाहाबाद बैंक के अरुण कुमार जैन, सहायक आयुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार,बनवारी लाल, उप निदेशक कृषि डॉक्टर शिव कुमार केसरी, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के शाखाप्रबंधक उद्यमी मौजूद रहे।