{"_id":"63066f9de1e7ae066319473b","slug":"95-candidates-selected-in-employment-fair-shamli-news-mrt602212838","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 95 अभ्यर्थियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 95 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
विज्ञापन
श्री बालाजी आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को श्री बालाजी आईटीआई कैराना में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 227 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें 95 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
मेले का शुभारंभ श्री बालाजी आईटीआई के प्रबंधक पवन कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रोजगार मेले में एकेएस. जाब्स प्लेसमेंट प्रा.लि. और नेप्स से अजय वत्स व अजय सिंह, रोल एंड ब्रेकिंग सोनीपत ने क्वालिटी चैकर, प्रोडक्शन, मेंटीनेंस, स्कैनर, सेल्स एग्जिक्यूटिव, एसोसिएट आदि पदों के लिए टेक्निकल व नॉन टेक्निकल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए।
रोजगार मेले में 227अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें 95 अभ्यर्थी चयनित हुए। चरण सिंह सैनी व जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने ऑफर लेटर वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शामिल अभ्यर्थियों की जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा कॅरिअर काउंसिलिंग भी की गई। उन्हें सेवा मित्र, प्रशासनिक सेवा और रोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मुकेश पाराशर, राजकीय आईटीआई के अनुदेशक अमरजीत व सतेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।