फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   936 cusecs of water came into Yamuna canal due to rain in the mountains

Shamli News: पहाड़ों पर बारिश से यमुना नहर में आया 936 क्यूसेक पानी

Tue, 17 Jun 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
936 cusecs of water came into Yamuna canal due to rain in the mountains
जिले के कांधला में बहती पूर्वी यमुना नहर। संवाद
हथिनी कुंड बैराज से पानी का शून्य डिस्चार्ज से बढ़कर 470 क्यूसेक पानी आया
विज्ञापन

बागपत को 350 क्यूसेक पानी भेजा, शामली के सभी रजबहे चले
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रविवार को पहाड़ों पर बारिश होने से यमुना नहर में हथिनी कुंड बैराज से 470 क्यूसेक पानी और हरिद्वार से गंगा का 466 क्यूसेक पानी पूर्वी यमुना नहर छोड़ दिया गया है। पर्याप्त मात्रा में शामली और बागपत जिलों को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पानी की आपूर्ति कर दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी आने से शामली जिले के सभी रजबहों और माइनरों में पानी छोड़ दिया गया है।
पिछले सप्ताह हथिनी कुंड बैराज से पूर्वी यमुना नहर को शून्य डिस्चार्ज हो रहा था। हरिद्वार से गंगा का पानी घटकर 466 क्यूसेक पानी रह गया था। कम पानी पूर्वी यमुना नहर में मिलने से शामली और बागपत के किसान आमने-सामने आ गए थे। बागपत में पचास फीसदी पानी दिए जाने के लिए डीएम बागपत ने शामली डीएम से आपस में विचार विमर्श किया था। रविवार की सुबह तेज हवाओं के साथ पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र तक बारिश आ जाने से यमुना नदी में जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई। हथिनी कुंड बैराज के कंट्राेल रूम के मुताबिक सोमवार को कैराना यमुना नदी में जलस्तर 227.45 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना नहर में 3224 क्यूसेक पानी और पूर्वी यमुना नहर में 933 क्यूसेक पानी और बारिश 62.3 एमएम दर्ज की गई। शामली सिंचाई विभाग के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश होने से सोमवार को यमुना नहर में 470 क्यूसेक पानी और हरिद्वार से गंगा का पानी यमुना नहर में 466 क्यूसेक पानी मिलाकर कुल 936 क्यूसेक पानी आ गया है। उन्होंने बताया कि बागपत जिले को 350 क्यूसेक पानी दिए जाने के बाद शामली जिले के सभी रजबहों और माइनरों को पर्याप्त की आपूर्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed